ब्रेकिंग News : 50 से भी ज्यादा प्राइवेट स्कूलों पर एक्शन, नोटिस जारी

बिजली बाधित

नैनीताल 16 अप्रैल 2026 (समय बोल रहा)

नैनीताल जिले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 से भी ज्यादा निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रों में संचालित प्राइवेट स्कूलों की जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

जांच में पाया गया कि कई स्कूल शिक्षा विभाग के तय मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं। कहीं आधारभूत सुविधाओं की कमी मिली तो कहीं जरूरी दस्तावेज पूरे नहीं पाए गए।

इसके अलावा कुछ स्कूलों में नियमों की अनदेखी भी सामने आई है।प्रशासन ने सभी संबंधित स्कूलों को निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए हैं।

साफ तौर पर कहा गया है कि अगर जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो स्कूलों के खिलाफ मान्यता रद्द करने सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस बड़ी कार्रवाई के बाद जिले के निजी स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

1000268091 9

वहीं अभिभावकों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार आएगा।अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इसी तरह निरीक्षण अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *