उधम सिंह नगर के आंगनबाड़ी केंद्रों का हुआ समय परिवर्तन

उधम सिंह नगर के आंगनबाड़ी केंद्रों का हुआ समय परिवर्तन
navjivanindia 2022 05 5a3a6f15 093d 40ca 8a08 fc19ff5ebb17 Heat wave

(समय बोल रहा) बलविंदर साहनी रुद्रपुर –

भीषण गर्मी के बावजूद जिला प्रशासन ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर 15 दिन की छुट्टी करने की मांग को अनसुना कर दिया है। हालांकि केंद्रों के समय में आंशिक भीषण गर्मी के बावजूद जिला प्रशासन ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर 15 दिन की छुट्टी करने की मांग को अनसुना कर दिया है। हालांकि केंद्रों के समय में आंशिक फेरबदल किया गया है।

इन दिनों भीषण गर्मी से सभी लोग परेशान हैं। जबकि अन्य जिले में पारा अपनी सीमा को पार कर चुका सुबह से देर शाम तक आसमान से आग बरस रही है। अधिकांश स्कूलों में अवकाश होने के बावजूद आंगनबाड़ी केंद्र खुले हुए हैं। जबकि अन्य स्कूलों की छ्ट्टी हो चुकी है। आंगनबाड़ी केंद्रों में छोटे-छोटे बच्चे गर्मी के तपिश से जूझना पड़ रहा है। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को ज्ञापन देकर 15 दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की है, लेकिन प्रशासन ने उनकी मांग को अनदेखा करते हुए 01 जून से 15 जून तक पंद्रह दिन के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों का समय परिवर्तित कर दिया है। डीएम कार्यालय से जारी आदेश में आगंनबाड़ी केंद्र का समय सुबह सात बजे से ग्यारह बजे तक कर दिया गया है। जबकि अभी तक इन केंद्रों का समय सुबह आठ बजे से 12 बजे तक था। इसे लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ में रोष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *