रामनगर में वनकर्मी पर मगरमच्छ का हमला, गंभीर रूप से घायल

रामनगर में वनकर्मी पर मगरमच्छ का हमला, गंभीर रूप से घायल
1200 675 21794726 thumbnail 16x9 ramnagar

रामनगर: विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला रेंज के सर्पदुली क्षेत्र में गश्त के दौरान एक वनकर्मी पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। रामगंगा नदी पार करते समय हुए इस हमले में वनकर्मी अब्दुल सलाम ने बहादुरी से मुकाबला करते हुए अपनी जान बचाई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

सर्पदुली रेंज के रेंज अधिकारी बिंदर पाल ने जानकारी दी कि मंगलवार की सुबह 55 वर्षीय वनकर्मी अब्दुल सलाम और चार अन्य कर्मचारी गश्त पर निकले थे। जब वे खिनानौली बीट के पास रामगंगा नदी पार कर रहे थे, तब अचानक एक मगरमच्छ ने अब्दुल सलाम पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान अब्दुल सलाम ने शोर मचाकर अपने साथी कर्मचारियों को सतर्क किया, जिन्होंने मिलकर उन्हें मगरमच्छ से छुड़ाया। मगरमच्छ के हमले में अब्दुल सलाम के शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। घायल वनकर्मी को तुरंत उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *