नंदा गौरा योजना की तारीख बढ़ेगी? 30 नवंबर से पहले आया बड़ा अपडेट, जानिए प्रशासन ने क्या किया!
रुद्रपुर, 27 नवंबर 2026 (समय बोल रहा)
।नंदा गौरा योजना के तहत आवेदन करने वाली बालिकाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जनपद में लेखपालों के कार्य बहिष्कार के चलते आय, जाति और निवास प्रमाण-पत्र सहित आवश्यक अभिलेख बनवाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में 30 नवंबर को समाप्त होने वाली आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग उठाई गई है।
छात्रहित और जनहित को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया एवं कुमाऊं कमिश्नर/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शासन से नंदा गौरा योजना की वर्तमान अंतिम तिथि को एक माह बढ़ाने का अनुरोध किया है।
प्रशासन का कहना है कि यदि अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई गई तो आवश्यक प्रमाण-पत्र समय पर नहीं मिलने के कारण कई पात्र बालिकाएं योजना के लाभ से वंचित रह सकती हैं। वहीं, शासन स्तर से इस संबंध में सकारात्मक कार्रवाई की संभावना जताई गई है।हालांकि, अभी आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने का आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। फिलहाल अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 ही है।

