IIT रुड़की से सुनीता बोडाई विद्यार्थी को मिला निमंत्रण, निदेशक प्रो. के.के. पंत से की मुलाकात

IMG 20261114 WA0007

रुड़की 14 नवंबर 2026 (समय बोल रहा)

उत्तराखंड की राजनीति में सक्रिय सुनीता बोडाई विद्यार्थी को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से सतत विकास लक्ष्यों (Sustainable Development Goals – SDGs) के प्रभाव पर आयोजित चर्चा कार्यक्रम में पैनलिस्ट के रूप में शामिल होने का निमंत्रण मिला।

सुनीता बोडाई विद्यार्थी ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने IIT रुड़की के निदेशक प्रोफेसर के.के. पंत से भी मुलाकात की। मुलाकात के दौरान प्रदेश से जुड़े समसामयिक विषयों और विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई।

गौरतलब है कि सुनीता बोडाई विद्यार्थी भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता रह चुकी हैं। वर्तमान में वह आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मसूरी विधानसभा क्षेत्र से संभावित विधायक प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं।IIT रुड़की जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में आयोजित चर्चा में उनकी सहभागिता और निदेशक से मुलाकात चर्चा का विषय बनी हुई है।

1000515297 768x1024 1
1000510181

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *