राज्य स्थापना दिवस पर जसपुर ग्रामीण की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निर्मला को मिला बेस्ट कार्यकर्ता अवॉर्ड, जिलाधिकारी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

IMG 20261109 WA0096 1

रुद्रपुर, 09 नवंबर 2026 (समय बोल रहा)

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जनपद मुख्यालय स्थित गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में जसपुर ग्रामीण क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निर्मला को बेस्ट कार्यकर्ता अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी समेत वरिष्ठ अधिकारियों एवं दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उन्हें सम्मानित किया गया।

1000511118 1

बाल विकास परियोजना जसपुर के अंतर्गत जसपुर ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निर्मला को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से जसपुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह, उत्तम दत्ता, सुरेश कोली, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया एवं मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

1000511119

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। अतिथियों ने शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए तथा राज्य आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य लंबे संघर्ष और आंदोलनकारियों के बलिदान के बाद प्राप्त हुआ है। राज्य निर्माण में मातृशक्ति का योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला एवं दर्जा राज्य मंत्री सुरेश कोली ने भी राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों को नमन किया। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदेश के विकास में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभानी चाहिए।

1000511034

कार्यक्रम में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊंची उड़ान’ का विमोचन किया गया। सूचना विभाग की सांस्कृतिक टीम एवं स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

1000510181

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *