मसूरी विधानसभा चुनाव में भाजपा से डॉ. सुनीता बौड़ाई विद्यार्थी ने ठोकी दावेदारी, महिला नेतृत्व की चर्चा तेज

IMG 20261025 WA0047

मसूरी 03 नवंबर 2026 (समय बोल रहा)

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। मसूरी विधानसभा सीट पर भाजपा की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुनीता बौड़ाई विद्यार्थी की दावेदारी सामने आने से राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

भाजपा से जुड़ी डॉ. सुनीता बौड़ाई विद्यार्थी आगामी विधानसभा चुनाव में मसूरी सीट से विधायक पद की दावेदारी को लेकर सक्रिय नजर आ रही हैं। उनकी दावेदारी को पार्टी में महिला नेतृत्व और मातृशक्ति की भागीदारी के दृष्टिकोण से देखा जा रहा है।मसूरी विधानसभा सीट पर भाजपा के संभावित प्रत्याशियों को लेकर आने वाले समय में राजनीतिक समीकरण और दिलचस्प हो सकते हैं।

1000504426

हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक किसी भी प्रत्याशी के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।अब निगाहें भाजपा नेतृत्व के फैसले पर टिकी हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में मसूरी सीट से किसे प्रत्याशी बनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *