जसपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर भाजपा की कार्यशाला, जिलाध्यक्ष मनोज पाल और महापौर दीपक बाली ने की तैयारियों पर चर्चा
जसपुर 14 सितंबर 2026 (समय बोल रहा)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर भाजपा जसपुर विधानसभा की कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि काशीपुर महापौर दीपक बाली और भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने सहभागिता की।कार्यशाला में अभियान के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुम्बर, पूर्व सांसद प्रतिनिधि रवि साहनी, मंडल महामंत्री हरप्रीत सिंह, सतपाल सिंह, सचिन बाठला, पुनीत बाठला, डॉ. यूनुस चौधरी, सुरेश लोहिया, सुरेंद्र सिंह लवली, राजू ठाकुर, सुनील कश्यप, शुभम आर्य, रवि धामी, लखविंदर सिंह लक्खा, सुरेश प्रजापति, मनी चावला, रेखा तिवारी, आकांक्षा ठाकुर, पूनम मंझारिया और महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंजलि सैनी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

