जसपुर विधानसभा के लालपुर गांव में सजा अखाड़ा, दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम; भाजपा नेता शीतल जोशी ने किया गर्मजोशी से शुभारंभ

IMG 20260913 WA0056

जसपुर 13 सितंबर 2026 (समय बोल रहा)

जसपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लालपुर में भव्य कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल में युवा पहलवानों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ अखाड़े में उतरकर कुश्ती के शानदार दांव-पेच दिखाए। पहलवानों के दमखम और मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।

1000436395

इस दौरान पहलवानों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही युवाओं को पारंपरिक खेलों से जोड़ने और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

1000442448

कार्यक्रम में भाजपा नेता शीतल जोशी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह (लालपुर), मोनू ठाकुर, पूर्व सांसद प्रतिनिधि रवि साहनी, जिला पंचायत सदस्य चरणजीत सिंह चन्नी, सुनील कुमार, सरफराज, पूर्व प्रधान लालपुर सलामत, यश चौहान, सतपाल सिंह, राजवीर सिंह, सुरेश सिंह, जयप्रकाश सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

1000442447

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *