बारिश ने बढ़ाई चिंता! जसपुर में 130 MM पानी, कौन-सी नदी खतरे के कितने करीब? पूरी रिपोर्ट

IMG 20260906 WA0049

उधम सिंह नगर 06 सितंबर 2026 (समय बोल रहा)

जिले में बीते 24 घंटे के दौरान कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई है। रविवार सुबह 8 बजे तक जसपुर में सबसे अधिक 130 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि काशीपुर में 32, बाजपुर में 24, गदरपुर में 27, रुद्रपुर में 14, किच्छा में 23, सितारगंज में 24 और खटीमा में 7 मिमी बारिश दर्ज हुई।बारिश के बीच राहत की बात यह है कि जिले की प्रमुख नदियों का जलस्तर फिलहाल सामान्य स्थिति में है।

सुखी/बेगुल नदी में 3425 क्यूसेक, कैलाश नदी में 6870 क्यूसेक और जगबूढ़ा नदी में 6840 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। वहीं परवीन, देवाहा, कुमन, ढेला, फीका, गौला, कल्याणी और मुख्य शारदा नहर का जलस्तर भी सामान्य बताया गया है।जलाशयों की स्थिति भी फिलहाल सामान्य है। बैगुल जलाशय का जलस्तर 682.91 फीट, नानक सागर 701.60 फीट और शारदा सागर डैम 605.50 फीट दर्ज किया गया है।DEOC की रिपोर्ट के अनुसार जिले में सड़क, संचार, बिजली और पेयजल आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। जिला प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *