नानकमत्ता में CM धामी का बड़ा संबोधन, महाराणा प्रताप जयंती समारोह में धर्मांतरण पर दिया सख्त संदेश
रुद्रपुर 16 मई 2026 (समय बोल रहा)
नानकमत्ता में आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री का पुष्प और फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल मेवाड़ के राजा नहीं, बल्कि भारत की आन-बान और स्वाभिमान के प्रतीक थे। उन्होंने थारू समाज की संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार जनजातीय समाज के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, आवास, छात्रावास, स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी कई योजनाओं का उल्लेख किया। साथ ही धर्मांतरण के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि देवभूमि में धर्मांतरण, लैंड जिहाद और लव जिहाद जैसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई होगी।इससे पहले मुख्यमंत्री ने नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना भी की। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

