आर्ट ऑफ लिविंग काशीपुर में धूमधाम से मनाई गई गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी की 70वीं जयंती

IMG 20260514 WA0011

काशीपुर 14 मई 2026 (समय बोल रहा)

आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेस सेंटर, रामनगर रोड काशीपुर में आध्यात्मिक गुरु एवं आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी की 70वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और ध्यान, योग तथा आध्यात्मिक जीवन शैली के महत्व पर चर्चा की गई।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि गुरुदेव श्री श्री रविशंकर ने पूरी दुनिया में शांति, मानवता और तनावमुक्त जीवन का संदेश दिया है।

उनके नेतृत्व में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था लाखों लोगों को योग, ध्यान और सेवा के माध्यम से सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा दे रही है।इस अवसर पर उपस्थित लोगों को ध्यान योग कराया गया तथा तनावमुक्त जीवन के लिए नियमित योग और मेडिटेशन अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य, मानसिक शांति और सामाजिक सेवा को लेकर भी चर्चा हुई।कार्यक्रम का संचालन संस्था की शिक्षिका संगीता गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग और ध्यान व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *