हल्द्वानी में बड़ी चोरी, घर से 15-16 तोला सोना-चांदी ले उड़े चोर
हल्द्वानी 07 मई 2026 (समय बोल रहा )
हल्द्वानी में बड़ी चोरी, घर से 15-16 तोला सोना-चांदी ले उड़े चोरहल्द्वानी के देवलचौड़ क्षेत्र में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि चोर घर से करीब 15 से 16 तोला सोना और चांदी चोरी कर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार हरिपुर मोतिया निवासी मनोज कुमार जोशी अपने परिवार सहित 1 मई 2026 को कोटाबाग गए हुए थे। इसी दौरान रात करीब 8:40 बजे अज्ञात चोरों ने उनके घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।पीड़ित का कहना है कि घर में लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।
चोरी की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।पीड़ित मनोज कुमार जोशी ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर FIR दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुट गई है।

