रामनगर में 9.334 किलो अवैध गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Screenshot 20260506 200343 ChatGPT

रामनगर 06 मई 2026 (समय बोल रहा)।

कोतवाली रामनगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.334 किलोग्राम गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, दिनांक 04 मई 2026 को भवानीगंज चौराहे से काशीपुर रोड की ओर चेकिंग के दौरान उजाला मैरिज हॉल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।

पुलिस को देखते ही आरोपी ने अपने कंधे पर लदा प्लास्टिक का कट्टा झाड़ियों में फेंक दिया।पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें पत्तीनुमा, फूलनुमा पदार्थ मिला, जिसकी जांच करने पर वह गांजा निकला। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर बरामद गांजे का कुल वजन 9.334 किलोग्राम पाया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कादिर (28 वर्ष) निवासी गूलरघट्टी, रामनगर के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह गांजा खुद के उपयोग और बिक्री के लिए लेकर आ रहा था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *