हल्द्वानी में ‘अनसंग हीरोज अवॉर्ड 2026’ में ‘समय बोल रहा’ के उत्तराखंड ब्यूरो चीफ रवीन्द्र सिंह नेगी को सांसद अजय भट्ट ने किया सम्मानित
काशीपुर 03 मई 2026 (समय बोल रहा)
हल्द्वानी में The Art of Living Foundation द्वारा आयोजित “अनसंग हीरोज अवॉर्ड 2026” सम्मान समारोह में काशीपुर के सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद् रवीन्द्र सिंह नेगी को उनके निस्वार्थ एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
यह सम्मान कार्यक्रम हल्द्वानी स्थित इंस्पिरेशन स्कूल में आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अजय भट्ट एवं मेयर गजराज बिष्ट उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने नेगी को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

रवीन्द्र सिंह नेगी, Sri Aurobindo Society सेंटर काशीपुर के अध्यक्ष एवं डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल काशीपुर के प्रबंधक हैं। वे लंबे समय से शिक्षा, समाज सेवा और जनजागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों, शिक्षकों और युवाओं को भी सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने समाजहित में कार्य कर रहे लोगों की सराहना करते हुए युवाओं को सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद रवीन्द्र सिंह नेगी ने आयोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।

