गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: गैस की किल्लत में एजेंसी जाने की जरूरत नहीं, इन नंबरों से घर बैठे करें सिलेंडर बुकिंग

InShot 20260313 183412096

रुद्रपुर 13 मार्च2(समय बोल रहा)

फोन कॉल, मिस्ड कॉल, व्हाट्सएप और मोबाइल ऐप से आसानी से होगी एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग

एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के लिए एजेंसी जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे इन माध्यमों से करें बुकिंग घरेलू गैस उपभोक्ताओं को सूचित किया गया है कि गैस सिलेंडर रिफिल बुक कराने के लिए अब गैस एजेंसी या गोदाम पर जाने की आवश्यकता नहीं है।

उपभोक्ता अपने घर से ही फोन कॉल, मिस्ड कॉल, व्हाट्सएप, मोबाइल ऐप और ऑनलाइन माध्यमों के जरिए आसानी से गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं।

जारी सूचना के अनुसार भारत गैस, इंडेन गैस और एचपी गैस के उपभोक्ता आईवीआरएस या फोन कॉल के माध्यम से भी बुकिंग कर सकते हैं।

भारत गैस के लिए 7715012345 और 7718012345, इंडेन गैस के लिए 7718955555 तथा एचपी गैस के लिए 8888823456 नंबर जारी किए गए हैं।इसके अलावा उपभोक्ता मिस्ड कॉल सेवा का उपयोग भी कर सकते हैं।

भारत गैस के लिए 7710955555, इंडेन गैस के लिए 8454955555 और एचपी गैस के लिए 9493602222 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर सिलेंडर बुक कराया जा सकता है।व्हाट्सएप के माध्यम से भी बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

भारत गैस के लिए 1800224344, इंडेन गैस के लिए 7588888824 और एचपी गैस के लिए 9222201122 नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए गैस सिलेंडर बुक किया जा सकता है।

इसके साथ ही उपभोक्ता Bharatgas Hello BPCL, IndianOil ONE और HP PAY जैसे मोबाइल ऐप का उपयोग कर भी गैस बुकिंग कर सकते हैं।

ऑनलाइन माध्यमों में Paytm, Amazon, Google Pay और PhonePe सहित संबंधित कंपनियों की वेबसाइट के जरिए भी गैस सिलेंडर की बुकिंग संभव है।उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अनावश्यक भीड़ से बचें और गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए इन डिजिटल और दूरभाष माध्यमों का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *