सेवा इंटरनेशनल की ओर से हरियावाला में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित
काशीपुर 09 मार्च 2026 (समय बोल रहा)
हरियावाला क्षेत्र में सामाजिक संस्था Sewa International द्वारा V-Guard के सहयोग से बहुचिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अनूप कौर, वी-गार्ड के प्लांट हेड जीतेन्द्र राणा तथा सामाजिक कार्यकर्ता शीतल जोशी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान अतिथियों ने सेवा इंटरनेशनल और वी-गार्ड द्वारा समाज हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक परामर्श के साथ दवाइयां भी वितरित की गईं। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने इस स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर लाभ उठाया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि रवि साहनी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नीरज अरोरा, मोनू ठाकुर, बबलू सैनी, रिजवान चौधरी, मंडल महामंत्री सतपाल सिंह गौतम, अश्विनी शर्मा, महंत राघव पुरी, राकेश बातला, रिंकू मिड्ढा, प्रमोद ढींगरा, तारकराम, मनवर रावत, अजय, राहुल, जीतेन्द्र, डॉ. दिव्या, विपुल, रितेश और विपिन राणा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सेवा इंटरनेशनल की टीम, चिकित्सकों तथा स्थानीय स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।

