जसपुर विधानसभा के दुर्गापुर में संत बाबा हिम्मत सिंह जी का वार्षिक मेला 05 मार्च से 08 मार्च तक

kalpataru mela 18 dgp4

जसपुर 26 फरवरी 2026 (समय बोल रहा)

जसपुर विधानसभा क्षेत्र के दुर्गापुर में संत बाबा हिम्मत सिंह के वार्षिक मेले का आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है।

मेले का शुभारंभ 05 मार्च से होगा, जो 08 मार्च तक निरंतर चलेगा।मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, साथ ही भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा।

श्रद्धालुओं के लिए चौबीसों घंटे लंगर सेवा की व्यवस्था रहेगी, जिसमें दूर-दराज से आने वाले भक्तगण प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे।

इसके अतिरिक्त मेले में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहेगा।

मेले में स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

यह वार्षिक मेला क्षेत्र की आस्था और परंपरा का प्रमुख केंद्र है, जिसमें हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं।

समय बोल रहा, जसपुर से रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *