श्री मां के जन्मदिवस पर श्री अरविन्दो सोसायटी काशीपुर में भजन संध्या, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

InShot 20260221 190002888 scaled

काशीपुर 21 फरवरी 2026 (समय बोल रहा)

श्री मां के जन्मदिवस के पावन अवसर पर श्री अरविन्दो सोसायटी काशीपुर सेंटर में भक्ति एवं सेवा से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में बाबा सुभेग सिंह द्वारा प्रस्तुत भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति संगीत के माध्यम से आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

इसके साथ ही सोसायटी द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए काशीपुर रेलवे स्थित राजकीय विद्यालय के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्रैकसूट वितरित किए गए, जिन्होंने राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस दौरान रवीन्द्र सिंह नेगी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि रवि साहनी, सुबोध त्यागी, निर्मला मनराल आदि स्थानीय लोग तथा डैफोडिल पब्लिक स्कूल के शिक्षक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

1000230796

सोसायटी के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य न केवल आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाना है, बल्कि प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *