जसपुर में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, जनप्रतिनिधियों व आमजन ने लिया हिस्सा
जसपुर 26 जनवरी 2026 (समय बोल रहा)
जसपुर सहित पूरे प्रदेश में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इसी क्रम में करनपुर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां विद्यालय के पूर्व छात्र वर्तमान जिला पंचायत सदस्य चरनजीत सिंह ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।जिसमें विद्यालय के अध्यक्ष रवि साहनी, ग्राम प्रधान हरिओम सुधा,और विद्यालय स्टाफ, जनता मौजूद रही |

कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से संविधान के मूल्यों को याद किया गया। विद्यालय परिवार और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।


वहीं, जसपुर ब्लॉक में भी गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनूप कौर, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख प्रगट पन्नू, विधायक आदेश चौहान सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जसपुर चौक पर कार्यक्रम में भाग लेकर तिरंगे को सलामी दी।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल भी उपस्थित रहे। इसके अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने 77वें गणतंत्र दिवस को गर्व और उल्लास के साथ मनाया।

पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल रहा और “जय हिन्द” के नारों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

