कोतवाली कुंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक तस्करों पर कसा शिकंजा
तेजतर्रार सिपाही धर्मेंद्र भारती की अहम भूमिका, कप्तान पहले भी कर चुके हैं सम्मानित
जसपुर 22 जनवरी 2026 समय बोल रहा
जनपद उधम सिंह नगर में अपराध और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत कोतवाली कुंडा पुलिस ने दो अलग-अलग प्रभावी कार्रवाइयों में स्मैक तस्करी और अवैध हथियार के मामलों का खुलासा करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस पूरी कार्रवाई में तेजतर्रार पुलिसकर्मी धर्मेंद्र भारती की भूमिका को खास तौर पर सराहा जा रहा है।स्मैक तस्करी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तारदिनांक 21 जनवरी 2026 को कुंडा कोतवाली पुलिस टीम गश्त एवं संदिग्ध वाहन चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान कुदईयोवाला मोड़ के पास पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को पकड़कर तलाशी ली गई।तलाशी में—अभियुक्त राहिल के कब्जे से 4.90 ग्राम स्मैक (हेरोइन)अभियुक्त यामीन के कब्जे से 3.40 ग्राम स्मैक (हेरोइन)बरामद की गई।इसके साथ ही स्मैक तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की सुपर स्प्लेंडर बाइक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और ₹1700 नगद भी बरामद हुआ। डीडी किट से जांच में पदार्थ स्मैक पाया गया। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
अवैध हथियार के साथ एक और आरोपी गिरफ्तारदूसरी कार्रवाई 22 जनवरी 2026 को रात्रि गश्त के दौरान की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप के पास ट्रकों के समीप खड़े एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा।तलाशी में उसके पास से 315 बोर का नाजायज तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान बहादुर सिंह पुत्र भंवर सिंह, निवासी छेना फार्म, काशीपुर के रूप में हुई। उसके विरुद्ध आयुध अधिनियम 3/25 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
धर्मेंद्र भारती की सराहनीय भूमिकाइन दोनों कार्रवाइयों में सिपाही धर्मेंद्र भारती की सतर्कता, तेजी और फील्ड एक्टिविटी को विभागीय स्तर पर सराहा गया है।धर्मेंद्र भारती पूर्व में भी कई महत्वपूर्ण मामलों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं, जिसके चलते उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। पुलिस कप्तान द्वारा भी कई बार उनके कार्यों की प्रशंसा और सम्मान किया गया है।
पुलिस टीमइस कार्रवाई में उ0नि0 गणेश दत्त भट्ट,उ0नि0 प्रदीप कुमार,सिपाही धर्मेंद्र भारती,कुंदन, नवीन शर्मा, मुदस्सर आजमकी अहम भूमिका रही।
पुलिस की इस सतर्क कार्रवाई से न केवल नशा तस्करी पर रोक लगी है, बल्कि संभावित आपराधिक घटनाओं को भी समय रहते टाल दिया गया है।

