भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल का जसपुर में भव्य स्वागत


जसपुर16 मार्च 2025 (समय बोल रहा) भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल के प्रथम जिला काशीपुर भ्रमण के तहत जसपुर में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उत्तराखंड बॉर्डर के ग्राम अंगदपुर से उनका यात्रा शुभारंभ हुआ, जहां ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और पुष्प वर्षा के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
यात्रा के दौरान पूरनपुर नदी, महुआ डाबरा पेट्रोल पंप, नगर पंचायत मावड़ावरा, जयपुर गांधी पार्क, जसपुर बाजार, जीएसआई बस अड्डा, ज्ञान नगर टोल प्लाजा, लालपुर बक्सौरा चौक, कुंडा चौराहा, पवार रिजॉर्ट, संजीवनी हॉस्पिटल, काशीपुर महाराणा प्रताप चौक, द्रोणा सागर टीवीएस एजेंसी, चैती चौराहा, कुंडेश्वरी शहीद चौक सहित कई स्थानों पर जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
जनसभाओं को किया संबोधित
मनोज पाल ने विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा हाईकमान और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी और विश्वास उन पर जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों व जनहित में किए गए कार्यों की जानकारी जनता को दी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि पार्टी सभी का सम्मान करेगी और बिना किसी भेदभाव के संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेगी।
कार्यकर्ताओं का उत्साह
जुलूस के दौरान जसपुर, लालपुर, कुंडा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
उपस्थित गणमान्य
इस स्वागत समारोह में ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर, सीमा चौहान, आकांक्षा ठाकुर, मिथलेश देवी, सुखदेव प्रधान, लाडी, संजय रावल, अरुण शर्मा, संजय कश्यप, यश चौहान, सुभाष चौहान, मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान, राजकुमार गुंबर, शीतल जोशी, रवि साहनी, कुलदीप बंसल, प्रगट पन्नू, विजय मकड़, विपिन पुजारा, अनिल पोपली, रमेश,खड़क सिंह चौहान, सत्यपाल सिंह, सतनाम सिंह भुल्लर,सुरेश लोहिया, गुरनाम सिंह, हरिओम सुधा, सचिन बाठला, रूपेश बाठला, भगवानदास, रामलाल, मनजीत सिंह, हुकम सिंह, पूनम मंझरिया, रेनू कश्यप, मीना कुमारी, आशा देवी, पुष्पा, मिथलेश देवी, रेखा तिवारी, लक्ष्मी भंडारी, पुष्पा रावत, रूपाली, नीतू, गायत्री, रेनू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।