उत्तराखंड भाजपा ने मंडल अध्यक्षों और प्रतिनिधियों की घोषणा की

काशीपुर। उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जसपुर, काशीपुर, बाजपुर और गदरपुर विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया।
घोषित मंडल अध्यक्ष और प्रतिनिधि
जसपुर विधानसभा:
- महुवा डाबरा: श्री मनप्रीत सिंह (अध्यक्ष), श्री पंकज बाल्मीकि (प्रतिनिधि)
- जसपुर: श्री राजकुमार चौहान (अध्यक्ष), श्री विशाल कुमार (प्रतिनिधि)
- भरतपुर मेघावाला: श्री राजकुमार गुम्बर(अध्यक्ष), श्री सत्यपाल सिंह (प्रतिनिधि)
काशीपुर विधानसभा:
- कविनगर: श्री कल्पना राणा (अध्यक्ष), श्री मुकेश चावला (प्रतिनिधि)
- आवास विकास: श्री अर्जुन सिंह (अध्यक्ष), श्री मनोज मनराल (प्रतिनिधि)
- काशीपुर ग्रामीण: श्री बृजेश पाल (अध्यक्ष), श्री पंकज कुमार मोनू (प्रतिनिधि)
बाजपुर विधानसभा:
- कुंडेश्वरी: श्री धर्मपाल सिंह जाटव (अध्यक्ष), श्री सुरेंद्र शर्मा (प्रतिनिधि)
- सुल्तानपुर पट्टी: श्री गुरमुख सिंह (अध्यक्ष), श्री राकेश गुप्ता (प्रतिनिधि)
- बाजपुर ग्रामीण: श्री कन्हैया जोशी (कन्नू) (अध्यक्ष), श्री नरेश सिंह (प्रतिनिधि)
गदरपुर विधानसभा:
- गदरपुर: श्री सुरेश खुराना (अध्यक्ष), श्री अनिल जेटली (प्रतिनिधि)
- दिनेेशपुर: श्री विश्वजीत मंडल (अध्यक्ष), श्री संजय साह (प्रतिनिधि)
संगठनात्मक मजबूती पर जोर
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाना है। पार्टी का लक्ष्य बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करना और आगामी चुनावों के लिए रणनीति तैयार करना है।