एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत मां के सम्मान में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया |


पंतनगर, 14 अगस्त 2024(समय बोल रहा):- जनपद प्रभारी/ कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि प्राद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत मां के सम्मान में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पर्यावरण के संरक्षण और उसके संवर्धन के लिए प्रकृति को हरा भरा बनाए हेतु अपनी सहभागिता अधिक से अधिक सुनिश्चित करने का आव्हान किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी उदयराज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, मुख्य उद्यान अधिकारी प्रभाकर सिंह , कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी विधि उपाध्याय शुक्ला, विवेक सक्सेना, अमित नारंग सहित कई लोग उपस्थित रहे।
जिला सूचना अधिकारी उधम सिंह नगर।