जसपुर में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का जिला सम्मेलन आयोजित, नई कार्यकारिणी का गठन
जसपुर, 20 सितंबर 2026 (समय बोल रहा)
जसपुर के कुंडा क्षेत्र स्थित साधना होटल में उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, संबद्ध अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ एवं भारतीय मजदूर संघ का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की समस्याओं, संगठन की मजबूती तथा कर्मचारियों के हितों को लेकर चर्चा की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमन्ती दुबरिया ने की, जबकि संचालन कुलवन्त कौर ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शीतल जोशी मौजूद रहे।सम्मेलन के दौरान उधमसिंहनगर जिला संगठन और जसपुर ग्रामीण ब्लॉक संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला कार्यकारिणी में तारावती को जिलाध्यक्ष, रेखा को उपाध्यक्ष, निर्मला साहनी को जिला महामंत्री, मीना सैतेला को जिला मंत्री, प्रमीला को संगठन मंत्री और हेमन्ती चुफाल व जसबीर कौर को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

वहीं चंचल सिंह को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।इसके अलावा हेमन्ती दुबरिया और रेनू चौहान को जिला संरक्षक मनोनीत किया गया। जिला संगठन में मीरा, सुमन, अनीता गुप्ता और मेघा शर्मा को भी जिम्मेदारियां दी गईं।
जसपुर ग्रामीण ब्लॉक कार्यकारिणी में गीता को अध्यक्ष, ममता और कविता पाल को उपाध्यक्ष, ममता और नागेन्द्री को मंत्री, जसविन्दर कौर को कोषाध्यक्ष तथा दीपिका और शीला को मीडिया प्रभारी बनाया गया। अनीता और विमलेश को सदस्य मनोनीत किया गया।इस दौरान हेमन्ती दुबरिया ने कर्मचारियों और संगठन के हित में लगातार कार्य करने की बात कही। वहीं वृन्दा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।


