उत्तरांचल आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के नेतृत्व में DM कार्यालय पर जोरदार धरना; ‘मानदेय ₹26,000, राज्य कर्मचारी का दर्जा दो’ सहित रखीं 9 प्रमुख मांगें

रुद्रपुर, 16 अक्टूबर 2025 (समय बोल रहा ) – अपनी लंबित और जायज मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने आज जिलाधिकारी (DM) कार्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने अपनी 9 प्रमुख मांगों को तत्काल पूरा करने का आग्रह किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी मांगों को बार-बार अवगत कराए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे उन्हें सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा। कार्यकर्ताओं की प्रमुख 9 मांगें: विरोध प्रदर्शन के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी निम्नलिखित प्रमुख मांगों को प्रमुखता से उठाया: मानदेय वृद्धि: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय अन्य राज्यों (जैसे हरियाणा, मध्यप्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश) के समान करते हुए ₹26,000 प्रतिमाह घोषित किया जाए। राज्य कर्मचारी का दर्जा: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए। भत्तों की घोषणा: स्टेशनरी और आने-जाने के भत्ते (ट्रांसपोर्ट अलाउंस) की तत्काल घोषणा की जाए। फैस कैप्पर में राहत: 'फैस कैप्पर पंजीकरण' की प्रक्रिया को हटाकर केवल एक बार ही पंजीकरण की व्यवस्था लागू की जाए। हर माह फेस कैप्पर करने की अनिवार्यता समाप्त की जाए। पदोन्नति (प्रमोशन): आंगनवाड़ी प्रमोशन के रिक्त पदों पर अति शीघ्र भर्ती घोषित की जाए। मोबाइल रिचार्ज भत्ता: मोबाइल रिचार्ज के पैसे को बढ़ाकर घोषित किया जाए, जो वर्तमान महंगाई के अनुरूप हो। किराया भत्ता: दूध, केला, चिप्स, खजूर, महालक्ष्मी किट इत्यादि सामान के ढुलाई (परिवहन) के लिए प्रतिमाह ₹1000 किराया घोषित किया जाए। बोनस की घोषणा: राखी और दीपावली के शुभ अवसर पर बोनस घोषित किया जाए। THR वितरण बहाली: पूर्व की भांति माता समिति (Mother Committee) के माध्यम से T.H.R. (टेक होम राशन) एवं कुक्ड फूड वितरित करने की व्यवस्था पुनः घोषित की जाए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी जायज मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया, तो वे अपने विरोध प्रदर्शन को और उग्र करेंगे। कम वेतन और उत्पीड़न के खिलाफ़ हल्ला बोल; सरकार से त्वरित समाधान की गुहार इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वृंदा, उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष निर्मला साहनी (जसपुर), संगिया चौधरी, प्रेमलता, मंजूवाला, बबीता पाल, अनीता और आदि सक्रिय कार्यकर्ती मौजूद थीं।

रुद्रपुर, 16 अक्टूबर 2025 (समय बोल रहा ) – अपनी लंबित और जायज मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने आज जिलाधिकारी (DM) कार्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने अपनी 9 प्रमुख मांगों को तत्काल पूरा करने का आग्रह किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी मांगों को बार-बार अवगत कराए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे उन्हें सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा।

WhatsApp Image 2025 10 16 at 19.54.53

कार्यकर्ताओं की प्रमुख 9 मांगें:

विरोध प्रदर्शन के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी निम्नलिखित प्रमुख मांगों को प्रमुखता से उठाया:

  1. मानदेय वृद्धि: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय अन्य राज्यों (जैसे हरियाणा, मध्यप्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश) के समान करते हुए ₹26,000 प्रतिमाह घोषित किया जाए।
  2. राज्य कर्मचारी का दर्जा: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए।
  3. भत्तों की घोषणा: स्टेशनरी और आने-जाने के भत्ते (ट्रांसपोर्ट अलाउंस) की तत्काल घोषणा की जाए।
  4. फैस कैप्पर में राहत: ‘फैस कैप्पर पंजीकरण’ की प्रक्रिया को हटाकर केवल एक बार ही पंजीकरण की व्यवस्था लागू की जाए। हर माह फेस कैप्पर करने की अनिवार्यता समाप्त की जाए।
  5. पदोन्नति (प्रमोशन): आंगनवाड़ी प्रमोशन के रिक्त पदों पर अति शीघ्र भर्ती घोषित की जाए।
  6. मोबाइल रिचार्ज भत्ता: मोबाइल रिचार्ज के पैसे को बढ़ाकर घोषित किया जाए, जो वर्तमान महंगाई के अनुरूप हो।
  7. किराया भत्ता: दूध, केला, चिप्स, खजूर, महालक्ष्मी किट इत्यादि सामान के ढुलाई (परिवहन) के लिए प्रतिमाह ₹1000 किराया घोषित किया जाए।
  8. बोनस की घोषणा: राखी और दीपावली के शुभ अवसर पर बोनस घोषित किया जाए।
  9. THR वितरण बहाली: पूर्व की भांति माता समिति (Mother Committee) के माध्यम से T.H.R. (टेक होम राशन) एवं कुक्ड फूड वितरित करने की व्यवस्था पुनः घोषित की जाए।
WhatsApp Image 2025 10 16 at 19.52.42

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी जायज मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया, तो वे अपने विरोध प्रदर्शन को और उग्र करेंगे।

कम वेतन और उत्पीड़न के खिलाफ़ हल्ला बोल; सरकार से त्वरित समाधान की गुहार

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वृंदा, उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष निर्मला साहनी (जसपुर), संगीता चौधरी, प्रेमलता, मंजूवाला, बबीता पाल,रेखा शर्मा ,बबिता आर्य ,अनीता और आदि सक्रिय कार्यकर्ती मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *