गढ़ीनेगी में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 75 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

IMG 20260719 WA0041

जसपुर 19 जुलाई 2026 (समय बोल रहा)

संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा रविवार को गढ़ीनेगी स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 82 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जबकि 75 श्रद्धालुओं ने निःस्वार्थ भाव से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

रक्त संग्रह के लिए एल.डी. भट्ट राजकीय अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम डॉक्टरों सहित शिविर में मौजूद रही। शिविर का शुभारंभ मिशन के केंद्रीय प्रचारक नेपाल सिंह की उपस्थिति में हुआ। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के मार्गदर्शन में मिशन मानव सेवा और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रहा है।

उन्होंने मिशन के संदेश “रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं” को मानवता के लिए प्रेरणादायक बताया।कार्यक्रम के समापन पर ब्रांच मुखी विजय सुधा ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, चिकित्सकों एवं ब्लड बैंक की टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि संत निरंकारी मिशन देशभर में रक्तदान के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

1000373955

मिशन द्वारा अब तक 9,255 रक्तदान शिविरों का आयोजन कर 14,94,196 यूनिट रक्त एकत्र किया जा चुका है।उन्होंने कहा कि संत निरंकारी मिशन रक्तदान के साथ-साथ समाज उत्थान एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न सेवा कार्यों को भी निरंतर संचालित कर रहा है। कार्यक्रम की जानकारी स्थानीय मीडिया सहायक प्रकाश खेड़ा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *