साध्वी प्राची ने हत्या की साजिश का खुलासा कर सुरक्षा की गुहार लगाई |

IMG 20241006 WA0121 300x283 1
IMG 20241006 WA0121 300x283 1

हरिद्वार, 06-10-2024, समय बोल रहा- हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए अपनी जान को खतरे में बताया और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ एक बड़ी साजिश रची जा रही है। साध्वी प्राची के अनुसार, उनके वैदिक निकेतन आश्रम में एक महिला आई, जिसने अपना नाम सोनिया बताया और दो छोटे बच्चों के साथ खुद को असहाय बताते हुए आश्रय मांगा। साध्वी प्राची ने मानवीयता के नाते उसे शरण दी, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें उस महिला के व्यवहार पर शक हुआ।

साध्वी प्राची ने बताया कि एक दिन महिला से मिलने के लिए एक मुस्लिम व्यक्ति आश्रम में आया, जो अपने साथ एक बच्चे को लेकर आया था। इस घटना के बाद साध्वी को और संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने महिला को आश्रम खाली करने का आदेश दिया, लेकिन महिला ने बार-बार समय मांगते हुए आदेश का पालन नहीं किया। लगभग 15 दिनों के बाद भी उसने कमरा खाली नहीं किया और इसके बजाय साध्वी के खिलाफ आस-पड़ोस में गलत प्रचार शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *