शिक्षा विभाग में 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, रोजगार प्रयाग पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित
देहरादून 06 फरवरी 2026 (समय बोल रहा)
उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा विभाग में लंबे समय से रिक्त पड़े चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य भर में कुल 2364 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थियों को कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के “रोजगार प्रयाग पोर्टल” पर ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन करना होगा।
आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।विद्यालयी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह भर्ती प्रक्रिया विभाग के विभिन्न कार्यालयों एवं विद्यालयों में सृजित मृत संवर्ग के रिक्त पदों के लिए शुरू की गई है। चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती आउटसोर्स माध्यम से की जाएगी, जिसमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।जिलेवार रिक्त पदों का विवरणरोजगार प्रयाग पोर्टल पर जिलेवार रिक्तियां प्रकाशित कर दी गई हैं। इसके तहत—उत्तरकाशी – 135 पदरुद्रप्रयाग – 106 पदटिहरी गढ़वाल – 268 पद ऊधम सिंह नगर – 182 पदपिथौरागढ़ – 197 पदपौड़ी गढ़वाल – 340 पदबागेश्वर – 89 पदअल्मोड़ा – 254 पदचमोली – 179 पदचंपावत – 120 पददेहरादून – 195 पदहरिद्वार – 91 पदनैनीताल – 208 पद
कहां होगी तैनाती चयनित अभ्यर्थियों को महानिदेशालय कार्यालय, माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षा निदेशालय, एससीईआरटी, बोर्ड कार्यालय रामनगर, मंडलीय अपर निदेशक कार्यालय (गढ़वाल व कुमाऊं), समस्त डायट, मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, इंटर कॉलेज एवं हाईस्कूलों में रिक्त पदों के सापेक्ष तैनाती दी जाएगी।
मानदेय और व्यवस्थाआउटसोर्स के माध्यम से तैनात किए जाने वाले चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों को प्रति माह ₹15,000 मानदेय दिया जाएगा।
मंत्री का बयानविद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के 2364 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही चयनित अभ्यर्थियों को विद्यालयों में तैनाती दी जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

