जसपुर तहसील में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत जनसमस्याओं का मौके पर निस्तारण

20260205 190228 scaled

जसपुर 05 फरवरी 2026 (समय बोल रहा )

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत आज तहसील जसपुर परिसर में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां आम जनता की समस्याओं को सुना गया और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

1000216467

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें जैसे राजस्व, विकास, नगर निकाय, पंचायत, सामाजिक योजनाओं एवं अन्य प्रशासनिक विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रकरणों की जांच कर तत्काल समाधान का प्रयास किया गया, जबकि शेष मामलों में समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी जसपुर, खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि अभियान का उद्देश्य जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर से बचाना और उनकी समस्याओं का समाधान एक ही मंच पर सुनिश्चित करना है।जनसुनवाई कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी रही।

1000216466

उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधियों में जसपुर मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान, सभासदगण, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष, नगर मंडल महामंत्री विशाल कश्यप, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष शीला कश्यप, भरतपुर-मेघावाला मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजलि सैनी, मंडल महामंत्री हरप्रीत सिंह सहित अनेक सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल रहे।जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है, जिससे समस्याओं के समाधान में पारदर्शिता और गति आती है।

1000216468

वहीं अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं लिखित रूप में प्रस्तुत करें, ताकि उनका प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण किया जा सके।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही और लोगों ने प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के माध्यम से आगे भी इसी तरह जनसमस्याओं का समाधान किया जाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *