गढ़ीनेगी नगर पंचायत के नवनिर्वाचित चेयरमैन अभिषेक सुखीजा व सभासदों ने ली शपथ, जनसेवा और विकास का लिया संकल्प
गढ़ीनेगी, 25 जून 2026 (समय बोल रहा)
रामलीला ग्राउंड, गढ़ीनेगी में गुरुवार को नगर पंचायत गढ़ीनेगी के नवनिर्वाचित चेयरमैन अभिषेक सुखीजा एवं सभी नवनिर्वाचित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।शपथ ग्रहण के बाद सभी जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए वक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि नगर पंचायत का नया बोर्ड जनसेवा, पारदर्शिता और विकास के संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा तथा गढ़ीनेगी के समग्र विकास को नई गति देगा।

समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, जसपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक शैलेन्द्र मोहन सिंघल, सांसद प्रतिनिधि विजय बॉबी, सांसद प्रतिनिधि तीरथ, पूर्व सांसद प्रतिनिधि रवि साहनी, मंडल महामंत्री सतपाल सिंह गौतम, अशोक खन्ना, बलवंत सिंह प्रजापति, विजय मक्कड़, अनिल पोपली, पूर्व मंडल अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा की सोनिका चौहान, सुरेश लोहिया, कश्मीर सिंह पन्नू, बलकार सिंह, गुरताज सिंह भुल्लर, चंद्रपाल सिंह भगत, वरुण चौधरी |
ग्राम प्रधान करनपुर हरिओम सुधा, लेखराज, देश प्रेमी, सुभाष शर्मा, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, भास्कर तिवारी, नवल किशोर, नंदकिशोर, शिवा कृष्ण कुमार, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा सुरेंद्र सिंह लवली सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।इसके अलावा सभासद रजनी, लव कुश, दलीप सिंह, अर्पण चावला, सुगंध, कुलविंदर कौर एवं नरेश कुमार सहित सभी नवनिर्वाचित सभासदों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित चेयरमैन अभिषेक सुखीजा एवं सभी सभासदों का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

