नगर पंचायत गढ़ीनेगी में लगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर, 100 से अधिक शिकायतें पहुंचीं गढ़ीनेगी।

IMG 20260717 WA0064

जसपुर 17 जुलाई 2026 (समय बोल रहा)

नगर पंचायत गढ़ीनेगी में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिविर में विकासखंड, तहसील एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही छत के नीचे मौजूद रहे, जिससे लोगों को अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार मौजूद रहे। उनके साथ पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल, नगर पंचायत अध्यक्ष अभिषेक सुखीजा, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि विजयपाल जाटव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि रवि साहनी, रूपेश बाठला, सुरेश लोहिया, ग्राम प्रधान करणपुर हरिओम सुधा, सभासद लवकुश प्रजापति, रॉबिन कालड़ा, मनी चावला, भाजपा मंडल महामंत्री सत्यपाल सिंह गौतम, हरप्रीत सिंह हैप्पी, रेखा तिवारी, चरणजीत सिंह चन्नी, गुरजीत सिंह, भास्कर तिवारी, लखविंदर सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

1000371300

शिविर के दौरान 100 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें प्रमुख रूप से राशन कार्ड, समाज कल्याण, बिजली विभाग, पेयजल, नगर पंचायत, राजस्व विभाग, ग्राम विकास, सिंचाई विभाग, चिकित्सा विभाग, वन विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, श्रम विभाग तथा पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें शामिल रहीं।

Advertisement

1000293779

जिन शिकायतों का समाधान मौके पर संभव था, उनका तत्काल निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।प्रशासन का कहना है कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना और लोगों की समस्याओं का उनके क्षेत्र में ही त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपलब्धता को सराहनीय पहल बताते हुए इसे जनहित में उपयोगी कदम बताया।

1000371299

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *