भारी बारिश और मौसम खराब होने के चलते ऊधम सिंह नगर में 28 जनवरी को कक्षा 12 तक सभी स्कूल बंद
रुद्रपुर 27 जनवरी 2026 (समय बोल रहा)
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के आधार पर जनपद ऊधम सिंह नगर में 28 जनवरी 2026 को भारी बारिश और खराब मौसम की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।
विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 12 तक के सभी विद्यार्थियों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि खराब मौसम के कारण विशेष रूप से छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।हालांकि, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कक्षा 10 और कक्षा 12 के वे विद्यार्थी जो CBSE, ICSE, उत्तराखंड बोर्ड या अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित गतिविधियों में शामिल हैं,
उनके लिए विद्यालय द्वारा यदि कोई शैक्षणिक या प्रायोगिक गतिविधि आयोजित की जाती है, तो उसके लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।जिला प्रशासन ने सभी तहसीलों और संबंधित विभागों को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

