भारी बारिश के अलर्ट के चलते ऊधम सिंह नगर के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी 10 जुलाई को रहेंगे बंद

InShot 20260709 203113496

रुद्रपुर/ऊधम सिंह नगर, 9 जुलाई 2026 (समय बोल रहा)।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा 10 जुलाई को जनपद ऊधम सिंह नगर सहित प्रदेश के कई जिलों में अत्यंत से अति भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज गर्जना की चेतावनी (रेड अलर्ट) जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है।जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर के आदेशानुसार 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को जनपद के सभी सरकारी, अशासकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।प्रशासन ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

1000362103

मौसम विभाग ने जिले में अत्यधिक वर्षा, आकाशीय बिजली, जलभराव, पेड़ों के गिरने तथा यातायात प्रभावित होने की संभावना जताई है।जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों एवं संस्थानों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *