काशीपुर भाजपा में नियुक्ति पर विवाद, मंडल उपाध्यक्ष की नियुक्ति
काशीपुर 23 मार्च 2026 (समय बोल रहा)
पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में जिला स्तर से तत्काल कारवाई काशीपुर:
काशीपुर के भाजपा संगठनात्मक जिले में कवि नगर मंडल में की गई एक नियुक्ति को लेकर विवाद सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मंडल अध्यक्ष द्वारा अभिनव राजपूत को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था, जिसे अब जिला स्तर पर निरस्त कर दिया गया है।

जिला महामंत्री सुशील शर्मा द्वारा यह कार्रवाई करते हुए नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। साथ ही अभिनव राजपूत को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है।बताया गया कि पार्टी में अनुशासनहीनता, गुटबाजी या अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने जैसे मामलों को गंभीरता से लिया जाता है और ऐसे आचरण को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, संबंधित व्यक्ति पर पूर्व में भी पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने और अन्य दल के समर्थन में प्रचार करने जैसे आरोप लगाए जाते रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह कार्रवाई संगठन में अनुशासन बनाए रखने और स्पष्ट संदेश देने के उद्देश्य से की गई है कि पार्टी लाइन से हटकर कार्य करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी।

