मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगला तराई में मनाई होली, जनता से मिले और समस्याएं सुनी


खटीमा, 15 मार्च 2025 (समय बोल रहा) – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने निजी आवास नगला तराई पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी माताजी श्रीमती बिशना देवी को गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया और होली की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर आमजन से मुलाकात की, गुलाल लगाया और होली की बधाइयां दीं।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री लोहिया हेड कैंप कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जनता की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इन प्रमुख हस्तियों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं:
रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा
नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी
पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा
भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल
वरिष्ठ नेता अमित नारंग, गणेश जोशी, अमित जोशी, जीवन पोखरिया, गंभीर सिंह धामी
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया
एसएसपी मणिकांत मिश्रा
अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय
एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी
मुख्यमंत्री के आगमन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता भी इस मौके पर उपस्थित रहे।