उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार: पाँच विधायकों ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ, विभागों का इंतजार, देखे सूची

20260320 105140 scaled

उत्तराखंड, 20 मार्च 2026 (समय बोल रहा):

राज्य में लंबे समय से चर्चा में चल रहे मंत्रिमंडल विस्तार को आखिरकार अमलीजामा पहनाया गया। देहरादून स्थित लोकभवन में आयोजित एक औपचारिक समारोह में पाँच विधायकों ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली |

शपथ लेने वालों में हरिद्वार से मदन कौशिक, रुड़की से प्रदीप बत्रा, भीमताल से राम सिंह कैड़ा, रुद्रप्रयाग से भरत चौधरी और राजपुर से खजान दास शामिल हैं।

इन सभी नेताओं को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक हलकों में नई जिम्मेदारियों और संभावित विभागों को लेकर चर्चाएं भी तेज रहीं।हालांकि, अभी तक इन नव नियुक्त मंत्रियों को कौन-कौन से विभाग सौंपे जाएंगे, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।

माना जा रहा है कि जल्द ही मुख्यमंत्री द्वारा विभागों का आवंटन किया जाएगा, जिसके बाद मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगी।राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह विस्तार आगामी चुनावी रणनीति और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखकर किया गया है।

नए मंत्रियों के शामिल होने से सरकार की कार्यक्षमता और संगठनात्मक पकड़ को मजबूत करने की कोशिश मानी जा रही है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि—किस मंत्री को कौन सा विभाग मिलेगा, और यह बदलाव जमीनी स्तर पर कितना असर डालेगा?राज्य की जनता और राजनीतिक गलियारों की नजर अब आने वाले विभागीय बंटवारे पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *