जसपुर विधानसभा के गढ़ीनेगी नगर पंचायत में मनाया गया भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने केक काटकर दी शुभकामनाएँ
जसपुर 03 दिसंबर 2025 (समय बोल रहा) – भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज पाल का जन्मदिन आज जसपुर विधानसभा क्षेत्र में बड़े उत्साह और संगठन शक्ति के प्रदर्शन के साथ मनाया गया। नगर पंचायत गढ़ीनेगी में आयोजित मुख्य समारोह में केक काटकर जिलाध्यक्ष को बधाई दी गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का भारी जमावड़ा रहा, जिन्होंने उन्हें दीर्घायु और सफल नेतृत्व के लिए शुभकामनाएँ दीं।
जिलाध्यक्ष मनोज पाल के सम्मान में यह समारोह जसपुर विधानसभा के गाँव से लेकर शहर तक, कई स्थानों पर आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने इसे महज जन्मदिन समारोह नहीं, बल्कि एकजुटता और भविष्य के संगठनात्मक संकल्प को दोहराने का अवसर बनाया।
प्रमुख हस्तियाँ और कार्यकर्ता रहे उपस्थित
गढ़ी नेगी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष को फूलों के गुलदस्ते और अंग वस्त्र भेंट कर अपना स्नेह व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों और कार्यकर्ताओं में जिला पंचायत सदस्य चरनजीत सिंह, गुरताज भुल्लर, राजकुमार गुम्बर, रवि साहनी (पूर्व सांसद प्रतिनिधि), सुरेश लोहिया, विजय मक्कड़, अनिल पोपली, नवल किशोर, धर्मवीर, राज कपूर, चीमन लाल चावला, किशन पाल, सुरेन्द्र सिंह लवली, दीपक चुग, जीतू कुमार, किशोर कुमार, हरिओम सुधा, विपिन पुजारा, आकांक्षा ठाकुर, रूपेश बाठला, कंचन लोहिया, सतपाल सिंह, प्रशांत ,विजय खेड़ा, जगन्नाथ बाली, मनीष चावला, हरप्रीत सिंह, भास्कर तिवारी , जगतार भुल्लर और अन्य स्थानीय कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक शामिल थे।
कार्यकर्ताओं ने जताया विश्वास
इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मनोज पाल के नेतृत्व पर अपना पूर्ण विश्वास जताया और कहा कि उनके मार्गदर्शन में संगठन क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छू रहा है। जन्मदिन के इस अवसर पर, जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने सभी कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे संगठन तथा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे। उन्होंने सभी का धन्यवाद किया और मिलकर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

