भाजपा जिला काशीपुर में सभी मंडलों के मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा
काशीपुर 02 फरवरी 2026 (समय बोल रहा)
भारतीय जनता पार्टी जिला काशीपुर में संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से जिले के सभी मंडलों में मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है।

यह निर्णय जिलाध्यक्ष श्री मनोजपाल की सहमति एवं जिला मोर्चा अध्यक्षों से विचार-विमर्श के बाद लिया गया।

घोषणा के तहत युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्षों को मंडल-स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है

। पार्टी नेतृत्व ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई है

कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक प्रभावी रूप से पहुँचाएंगे।




