बड़ी खबर:सुरेंद्र सिंह नामधारी को बड़ी जिम्मेदारी — किसान आयोग के उपाध्यक्ष बने, मिला राज्यमंत्री दर्जा

img 3 1775920587183

देहरादून 11 अप्रैल 2026 (समय बोल रहा)

उत्तराखंड सरकार ने ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह नामधारी को उत्तराखंड राज्य किसान आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।जारी आदेश में बताया गया है कि नामधारी जल्द ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

उन्हें पद के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनका व्यय संबंधित विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।सरकार की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि उनके अधिकार, कर्तव्य और सेवा शर्तों से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

1000268091 6

इस नियुक्ति को जिले के लिए अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव से किसानों से जुड़े मुद्दों को मजबूती मिलेगी और सरकार की योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *