खाद्य प्रतिष्ठानों पर अचानक पहुंची टीम, काशीपुर-जसपुर में लिए 7 खाद्य नमूने

IMG 20260829 WA0058

जसपुर 29 अगस्त 2026 (समय बोल रहा)

काशीपुर-जसपुर में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, खाद्य विभाग ने लिए 7 नमूनेऊधम सिंह नगर। जनपद में आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने और खाद्य पदार्थों में मिलावट की प्रभावी रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने काशीपुर और जसपुर क्षेत्र में अभियान चलाकर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा ललित मोहन पाण्डे के नेतृत्व में टीम ने प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई की जांच की। तेल, मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की जांच के लिए कुल 07 नमूने लिए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजा जाएगा।

काशीपुर-जसपुर क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान गोस्वामी स्वीट्स, ध्याननगर, जसपुर से बेसन के लड्डू, मुकेश स्वीट्स मेन मार्केट जसपुर से मावे की बर्फी तथा सिंह टूरिस्ट ढाबा, जसपुर से दाल मखनी का नमूना लिया गया।

वहीं शिकायत के आधार पर काशीपुर बाईपास रोड स्थित रंगरेज स्वीट्स से तिल बर्फी का नमूना भी लिया गया।इसके अलावा आभास विकास, रामनगर रोड स्थित प्रतिष्ठान से सरसों तेल सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। विभाग ने प्रतिष्ठान संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट में नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को बिना पंजीकरण या लाइसेंस के खाद्य कारोबार न करने तथा पैकेटबंद खाद्य सामग्री पर आवश्यक विवरण और FSSAI लाइसेंस नंबर सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि मिलावटी या घटिया खाद्य सामग्री की बिक्री की जानकारी होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग के टोल-फ्री नंबर 18001804246 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *