1001 दीपों की रोशनी से जगमगाया द्रोण सागर, ABVP ने मनाया 78वें स्थापना दिवस का उत्सव

20260709 112018 scaled

काशीपुर, 09 जुलाई 2026 (समय बोल रहा)।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर काशीपुर इकाई द्वारा ऐतिहासिक द्रोण सागर में 1001 दीपों का भव्य दीपोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिषद के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर राष्ट्र निर्माण, शिक्षा और युवा शक्ति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।दीपोत्सव के दौरान द्रोण सागर का पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए दीप प्रज्वलित किए।

विज्ञापन

1000268091

कार्यक्रम में संगठन की स्थापना के उद्देश्यों एवं छात्र शक्ति की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर जिला विद्यार्थी विस्तारक आयुष त्रिपाठी, जिला प्रमुख डॉ. शक्ति राणा, जिला संयोजक रिकू बिष्ट, नगर अध्यक्ष रिम्पी पाल, नगर मंत्री आदित्य राज तनेजा, वरुण शेरावत, पायल थापा, किरण सरकार, साक्षी शर्मा, युक्ता त्रिपाठी सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1000361329

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पिछले 78 वर्षों से राष्ट्रवादी छात्र संगठन के रूप में शिक्षा, समाज और राष्ट्रहित के विभिन्न विषयों पर सक्रिय भूमिका निभा रही है तथा भविष्य में भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *