ऊपर असली… नीचे नकली! ऊधमसिंहनगर पुलिस ने किया करोड़ों के फर्जी नोट रैकेट का पर्दाफाश

FB IMG 1779977254483

गदरपुर 28 मई 2026 (समय बोल रहा)

ऊधमसिंहनगर पुलिस ने नकली नोटों के बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली गदरपुर पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया है।पुलिस जांच के दौरान आरोपियों के पास से करीब 4 करोड़ 54 लाख रुपये के असली और नकली नोट बरामद किए गए।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कई गड्डियों में ऊपर असली नोट लगाए गए थे, जबकि नीचे “Children Bank of India” लिखे नकली नोट भरे हुए थे, ताकि लोगों को आसानी से धोखा दिया जा सके।पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से लोगों को झांसा देकर नकली नोटों का कारोबार चला रहे थे। बरामद नकली नोटों की गुणवत्ता देखकर पुलिस भी सतर्क हो गई और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।

शुरुआती जांच में इस गिरोह के अन्य लोगों के जुड़े होने की भी आशंका जताई जा रही है।एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ “ऑपरेशन प्रहार” लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *