उत्तराखंड के पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, राजनीतिक जगत में शोक

1000542445

उत्तराखंड 19 मई 2026 (समय बोल रहा)

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और देहरादून स्थित मैक्स हॉस्पिटल में उनका उपचार चल रहा था। बताया जा रहा है कि उन्होंने सुबह करीब 11:15 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर के बाद पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है।मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी उत्तराखंड के दो बार मुख्यमंत्री रहे। वे अपनी सादगी, ईमानदारी और अनुशासित कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। राजनीति में आने से पहले उन्होंने भारतीय सेना में भी लंबे समय तक सेवाएं दी थीं। वर्ष 1982 में उन्हें विशिष्ट सेवाओं के लिए अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया था।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि भुवन चंद्र खंडूड़ी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन को उत्तराखंड और देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *