गंग नहर में गिरी कार, PAC हरिद्वार की सूझबूझ से बचीं 6 जिंदगियां

FB IMG 1779114257702

हरिद्वार 18 मई 2026 (समय बोल रहा )

हरिद्वार जनपद के रुड़की क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के नसीरपुर पुल के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गंग नहर में जा गिरी। हादसे के समय कार में एक ही परिवार के 6 लोग सवार थे, जो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी बताए जा रहे हैं।घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। कार के नहर में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

1000311338

सूचना मिलते ही 40वीं वाहिनी PAC हरिद्वार की आपदा राहत टीम तुरंत मौके पर पहुंची और देर रात रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।PAC जवानों ने जान जोखिम में डालकर नहर में उतरे और कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे 3 पुरुष, 2 महिलाओं और 1 मासूम बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि सभी लोगों की जान बचा ली गई।

1000311337

वहीं अगले दिन भी PAC और पुलिस टीम मौके पर डटी रही और घंटों की मेहनत के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार को भी गंग नहर से बाहर निकाल लिया गया।इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद स्थानीय लोगों ने PAC हरिद्वार और उत्तराखंड पुलिस की सराहना की। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते राहत टीम मौके पर नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *