एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने किए निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

InShot 20260208 203956709

रुद्रपुर 08 फरवरी 2026 (समय बोल रहा )

ऊधम सिंह नगर जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर पर तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके नवीन तैनाती स्थलों पर नियुक्त किया गया है।

जारी सूची के अनुसार—

निरीक्षक (ना.पु.) विक्रम राठौर को पुलिस कार्यालय, रुद्रपुर से स्थानांतरित करते हुए प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली कुंडा नियुक्त किया गया है।

निरीक्षक (ना.पु.) मंजू पाण्डेय को प्रभारी महिला हेल्पलाइन, रुद्रपुर से हटाकर प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नानकमत्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उपनिरीक्षक (ना.पु.) उमेश कुमार को थानाध्यक्ष नानकमत्ता से स्थानांतरित कर प्रभारी एस.ओ.जी., ऊधम सिंह नगर बनाया गया है।

एसएसपी कार्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह सभी स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकताओं एवं कार्यहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे बिना विलंब अपने नवीन तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करें।

पुलिस महकमे में हुए इन तबादलों को कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

समय बोल रहा न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *