श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति दिवस पर जसपुर में हुआ भव्य सम्मेलन, सांसद अजय भट्ट रहे मुख्य अतिथि

20251229 182024 scaled

जसपुर 29 दिसम्बर 2025 (समय बोल रहा)

आज भाजपा द्वारा अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य अटल जी के विचार, उनकी नीतियों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करना रहा।सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में नैनीताल लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट शामिल हुए।

उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी को भारत का “विजनरी नेतृत्वकर्ता” बताते हुए कहा कि आज देश जिस विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है, उसकी मजबूत नींव अटल जी की नीतियों ने रखी थी।उन्होंने कहा कि भारत की विदेश नीति, पोखरण परमाणु परीक्षण, सड़क विकास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी बड़े फैसलों ने देश को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई। साथ ही संगठनात्मक रूप से पार्टी को मजबूत बनाने में उनके योगदान को भी प्रमुखता से याद किया गया।

सम्मेलन में पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल, भाजपा जिला महामंत्री सुशील कुमार,सांसद प्रतिनिधि तीरथ सिंह, सनी प्रधान, डॉ. एमपी सिंह, खड़क सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह चौहान, गौतम गोस्वामी, विनीत सिंह चौहान, रवि साहनी, सुनील शर्मा, प्रगट सिंह, सुरेंद्र सिंह चौधरी, सुरेश लोहिया, कमल चौहान, अनीता पवार, शीला कश्यप, जिला मंत्री सुषमा सैनी, दीपक राणा, विशाल कश्यप, हरप्रीत सिंह हैप्पी, मनप्रीत सिंह लाडी, राजकुमार गुंबर, राजकुमार चौहान, अभिषेक सुखीजा, भास्कर तिवारी, सुनील कश्यप आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने अटल जी को प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि उनके विचारों पर चलते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं की समस्याओं, बूथ सुदृढ़ीकरण, 2027 चुनाव लक्ष्य तथा संगठन विस्तार पर भी विस्तृत चर्चा हुई। मंच से सांसद अजय भट्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि भाजपा सरकार विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है और केंद्र तथा राज्य दोनों स्तरों पर योजनाएं तेजी से लागू की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *