नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप — पुलिस बल के साथ पहुंचे एसपी सिटी

InShot 20260216 144438269 scaled

नैनीताल, 16 फरवरी 2026 (समय बोल रहा )

नैनीताल से इस वक्त की सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां जिला न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि ऑल इंडिया जजेस एसोसिएशन की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ, जिसमें दोपहर एक बजे कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई।धमकी भरा मेल मिलते ही न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही एसपी सिटी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे कोर्ट परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीमों द्वारा कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।वहीं इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं और कर्मचारियों के बीच भय का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा के मद्देनज़र न्यायालय में आने-जाने वाले लोगों की सख्ती से जांच की जा रही है और संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की जा रही है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमकी भरे ईमेल की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

साइबर सेल की टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है ताकि मेल भेजने वाले की पहचान की जा सके।फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं और किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Samay Bol Raha News सत्य के साथ, हर पल आपके साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *