काशीपुर में शराब दुकान में चोरी का खुलासा: 135 पैक माल्टा देशी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तारपुलिस टीम की सटीक कार्रवाई
कांस्टेबल धर्मेंद्र भारती की रही अहम भूमिका
काशीपुर 11 फरवरी 2026 (समय बोल रहा)
थाना क्षेत्र में काली वाइन एंड बेवरेज शॉप में हुई चोरी का पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी की शराब और नकदी बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी विजय कुमार (35 वर्ष), पुत्र शीशपाल सिंह, निवासी किलावली कुंडा रोड, काशीपुर ने थाना काशीपुर में तहरीर दी कि दिनांक 07/02/2026 को दुकान बंद कर घर जाने के बाद रात्रि में अज्ञात चोर ने दुकान का ताला तोड़कर माल्टा शराब की 4 पेटियां चोरी कर लीं। 08/02/2026 की सुबह दुकान खोलने पर चोरी की घटना का पता चला।तहरीर के आधार पर थाना हाजा में मु.अ.सं. 33/2026 धारा 305(A)/331(4) BNS के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
घटना के शीघ्र अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक द्वारा विशेष टीम गठित की गई।दिनांक 10.02.2026 की रात्रि पुलिस टीम गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कचनाल गाजी मार्ग स्थित डिग्री कॉलेज के पीछे पुराने हॉस्टल के पास से अभियुक्त गुरमीत सिंह (21 वर्ष), पुत्र जज सिंह, निवासी डिफेंस कॉलोनी, श्यामपुरम, कोतवाली आईटीआई को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक सफेद कट्टे में 135 ट्रेटा पैक (200 ML) माल्टा देशी शराब तथा 1250 रुपये नकद बरामद हुए।बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गई और आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।अहम भूमिकाइस पूरे ऑपरेशन में पुलिस टीम के साथ कांस्टेबल धर्मेंद्र भारती ने सक्रिय भूमिका निभाई।
सुरागरसी, पतारसी और मौके पर कार्रवाई के दौरान उनकी तत्परता और सतर्कता से ही आरोपी तक पहुंच संभव हो सकी।पुलिस टीम में शामिल रहेउ0नि0 शंकर सिंह बिष्टहे0कानि यतेंद्र रावतकानि. 82 रमेश बग्यालकानि. 492 धर्मेंद्र भारतीअमिताभ सिजवालीपुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में चोरी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

