जसपुर में प्रधान संघ अध्यक्ष को लेकर विवाद खत्म, ग्राम प्रधानों ने गुरमेज सिंह के नाम पर लगाई मुहर

Screenshot 20260402 193817 Chrome

जसपुर 02 अप्रैल 2026(समय बोल रहा)

जनपद ऊधमसिंह नगर के जसपुर विकासखंड में प्रधान संघ अध्यक्ष पद को लेकर चल रही भ्रम की स्थिति आखिरकार समाप्त हो गई।

1000266254 1

2 अप्रैल 2026 को ग्राम नारायणपुर स्थित सत्कार ढाबे पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में ग्राम प्रधानों ने सर्वसम्मति से गुरमेज सिंह के नाम पर दोबारा मुहर लगाते हुए उन्हें ही प्रधान संघ का अध्यक्ष स्वीकार किया।बैठक में विकासखंड के कुल 51 ग्राम प्रधानों में से 32 ग्राम प्रधानों ने भाग लिया।

उपस्थित प्रधानों ने पहले से चुने गए अध्यक्ष गुरमेज सिंह के समर्थन में हस्ताक्षरयुक्त सहमति दी और हाल ही में कुछ प्रधानों द्वारा समानांतर संगठन बनाकर दूसरे व्यक्ति को अध्यक्ष घोषित किए जाने पर चिंता व्यक्त की।ग्राम प्रधानों ने एक स्वर में कहा कि इस प्रकार की स्थिति से संगठन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी, जिसे अब समाप्त कर दिया गया है। सभी ने मिलकर स्पष्ट किया कि प्रधान संघ का वैध अध्यक्ष गुरमेज सिंह ही हैं।

इस दौरान ग्राम प्रधानों एवं सहयोगियों ने गुरमेज सिंह का मालाएं पहनाकर स्वागत किया और मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की। बैठक में उपस्थित सभी प्रधानों ने उन्हें बधाई देते हुए भरोसा दिलाया कि वे आगे भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे।

गुरमेज सिंह ने भी सभी ग्राम प्रधानों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की मजबूती और विकास के लिए सभी को साथ लेकर चलेंगे।इस निर्णय के बाद जसपुर क्षेत्र में प्रधान संघ अध्यक्ष को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति पूरी तरह समाप्त हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *